शिवप्रताप शुक्ला को महापौर ने दी बधाई

       गोरखपुर :पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में चीफ  व्हिप  के तौर पर नियुक्त किया है। भारत में सभी पार्टियों के पास व्हिप जारी करने का अधिकार होता है जो पार्टी सदस्यों के लिए किया जाता है। इसके लिए पार्टी सदन के सदस्यों में से एक वरिष्ठ सदस्य को नियुक्त करते हैं जिसे 'चीफ व्हिप' कहा जाता है। श्री शुक्ला के नियुक्ति पर महापौर सीताराम जायसवाल ने बधाई दी।
अहम जिम्मेदारी संभालेंगे शिवप्रताप शुक्ल
चीफ व्हिप बनाकर भाजपा ने सांसद शिवप्रताप शुक्ल को अहम जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें राज्यसभा में जगह दी। इसके बाद कैबिनेट भी लेकर आए और मंत्री बनाया था।
बता दें कि इमरजेंसी के दौरान उन्हें 19 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। विधानसभा में भी वे लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। लगातार चार बार 1989, 1991, 1993 और 1996 विधानसभा जीतने वाले सांसद शिवप्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
लिखित आदेश होता है व्हिप 
संसद में 'व्हिप' एक लिखित आदेश होता है। यह तीन तरह का होता है। एक लाइन का दो लाइन का और तीन लाइन का।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद भारत सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को राज्यसभा में मुख्य सचेतक चीफ व्हिप नियुक्त किया है।


टिप्पणियाँ