बृजमनगंज थाना 48 घंटे के लिए सील

महराजगंज : बृजमनगंज कस्बे से कुल 13 लोग कोरोना पॉजीटिव हैं। वहीं थाने से कुल चार पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिसको देखते हुए महकमा सतर्क हो गया है। थानाध्यक्ष सजंय दूवे ने बताया कि चार पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर थाना को 48 घण्टों के लिए सील कर दिया गया है। थाने के गेट पर एक पेटिका रख्खी गई है। जिसमे फरियादी अपनी तहरीर डाल सकते है। उचित समय पर तहरीर को संज्ञान में लेकर कर्यवाई की जाएगी।


टिप्पणियाँ