महिला पर धर्मांतरण कराने का आरोप पुलिस ने बताया आपसी विवाद

चौरीचौरा गोरखपुर : इलाके के चौरा गांव में धर्म परिवर्तन न करने पर एक महिला को को मारने पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने ईसाई धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट कर जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना रविवार की है। पुलिस ने उसी दिन तहरीर मांगा तो पीड़ित ने तहरीर नहीं दिया। और सोमवार को घटना का विडियो ट्विटर पर वायरल कर दिया। वायरल बीडीओ के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच कर मामले को पैसे के लेन देन में मार पीट का मामला मान कर एफआईआर दर्ज कर लिया। वहीं महिला ने पुलिस पर थाने में दिये गए तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
     जानकारी के अनुसार चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव की रहने वाली उर्मिला देबी पत्नी ब्रजेश कन्नौजिया की दोस्ती पड़ोस की रहने वाली महिला भारती पत्नी रमा से हो गई थी। भारती ने बहुत पहले ही धर्मांतरण कर ईसाई धर्म को अपना लिया है। भारती और उर्मिला में गहरी दोस्ती थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच पैसे का भी लेन-देन शुरू हो गया। अच्छी दोस्ती होने की वजह से ऊर्मिला ने उसके साथ चर्च भी जाना शुरू कर दिया था। पीड़िता उर्मिला देबी ने बताया कि भारती उसे भी धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाने लगी। जब पीड़िता ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो दोनो पति पत्नी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।इसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले आई। और पीड़िता से धर्म परिवर्तन न करने पर मारपीट का तहरीर लिया। लेकिन पैसे के लेनदेन में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि महिला का आरोप है कि पुलिज़ मामले को दबा रही है। और हमारे तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 
इस सम्बंध में थाने के एसएसआई अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की गई है। दोनों पक्षो के बयान के बाद सामने आया है कि पीड़िता ने भारती से पैसे लिए थे। जब उसने पैसे मांगे तो पीड़िता ने देने से मना कर दिया। पैसा न देने पर दोनों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई।


टिप्पणियाँ