मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पद भार किया ग्रहण


गोरखपुर : 2016 बैच के आईएएस जालंधर पंजाब निवासी इंद्रजीत सिंह मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण करते हुए श्री सिंह ने बताया कि शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं को वरीयता  क्रम से निस्तारण करते हुए सीधे जनता से जुड़कर जनता के समस्याओं का समाधान निष्पक्ष बिना किसी भेदभाव के किया जायेगा हर पीड़ित बेहिचक अपने समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान का हल पा सकता है हर व्यक्ति को अपने समस्याओं के समाधान हेतु इस कोरोना काल मे भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है अपने समस्याओं की जानकारी मोबाइल पर हमे दे उसका निस्तारण तत्काल हमारे द्वारा किया जायेगा सीडीओ श्री सिंह हर व्यक्ति से सीधा संवाद करना चाहते हैं जिससे उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से निष्पक्ष किया जा सके। गोरखपुर में जेई/ एईएस इंसेफेलाइटिस जैसे भयानक बीमारियों के साथ साथ कोरोना  संक्रमण को जड़ से समाप्त करने का प्रयास करेगे श्री सिंह ने आगे कहा कि हमारे अधीनस्थ आने वाले सभी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखते हुये सभी कर्मचारीगण समय से अपने अपने दायित्वों की पूर्ति करते हुए अपनी-अपनी ड्यूटी करें  हमे मानव सेवा व आम जनता की सेवा करते हुये प्रशासनिक कार्यों को करना हमारा उद्देश्य है। श्री सिंह अपनी नौकरी बिजनौर जनपद से शुरुआत करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इटावा में रहते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान  किया है जिसके वजह से आम जनता के दिलों की धड़कन बनने वाले हर इटावा वासी  श्री सिंह को सदैव  याद करेगा उनके कामों की बदौलत क्यो की श्री  सिंह बिना भेदभाव के हर व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान किया है उसी तरह गोरखपुर में भी अपने कामों की बदौलत आम जनता के दिलों में  जगह बनाने की कोशिश करेंगे।


टिप्पणियाँ