पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने फरेंदा थाने आकास्मिक निरीक्षण किया

महराजगंज, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के कार्यलय के अभिलेखों,कोरोना हेल्प डेस्क,मेस,बैरक, मालखाना को चेक किया गया साथ ही प्रभारी निरीक्षक फरेंदा को थाना परिसर,मेस, बैरक आदि की साफ-सफाई हेतु आदेशित किया गया। पुलिस कर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व सतर्कता बरतेते हुए ड्यूटी करने की हिदायत दिया गया।


टिप्पणियाँ