महिला ऐच्छिक ब्यूरो के तहत 03 जोड़ों को मिलाया गया

देवरिया,महिला संबंधी समस्याओ के निराकरण हेतु जनपद देवरिया में “महिला ऐच्छिक ब्यूरो“ का गठन किया गया है, जिसमें पति-पत्नि के वाद-विवादों का निस्तारण पुलिस व सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से किया जाता है।
    इसी क्रम में 31.08.2020 को पुलिस कार्यालय जनपद देवरिया में स्थित महिला ऐच्छिक ब्यूरो के कार्यालय में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये कुल 03 पारिवारिक विवाद के मामलों का प्रभारी महिला ऐच्छिक ब्यूरो उ0नि0 प्रिति सिंह द्वारा काउन्सलिंग कर अथक प्रयास के बाद उन्हें समझा कर 03 जोड़ों रम्भा देवी पत्नी गोली प्रसाद निवासी-शुकुल कराय थाना मदनपुर देवरिया, रिन्की पत्नी बबलू प्रजापति निवासी-हटवा तिवारी थाना भटनी देवरिया, बिन्दु देवी पत्नी अखिलेश यादव निवासी-भटवा धर्मपुर थाना सलेमपुुर द्वारा अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ रहने को राजी हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया के इस प्रयास से अब तक सैकड़ों पति-पत्नि के जोड़ों को मिलाने का पुनीत कार्य किया गया है । जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।


टिप्पणियाँ