युवती की गला रेतकर हत्‍या

           गोरखपुर : कैंपियरगंज के ठाकुरनगर गांव में बुधवार की सुबह युवती का शव गांव के बाहर बगीचे में मिला। सब्‍जी तोड़ने गई महिलाओं ने शव देख सूचना युवती के घरवालों को दी। गले में नुकीले हथियार से हमला कर उसकी हत्‍या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खून से लथपथ शव मिला
ठाकुरनगर गांव के अजगरहा टोला निवासी मुख्‍तार निषाद फर्नीचर का करते हैं। चार बच्‍चों में दूसरे नंबर की बेटी अनिता मंगलवार को कमरे में सोयी थी। रात में 12 बजे चढ़ाई लेकर छत पर सोने चली गई। बुधवार की सुबह छह बजे गांव के घनश्‍याम की पत्‍नी सब्‍जी तोड़ने खेत की तरफ गई। बगीचे में खून से लथपथ अनीता का शव देख शोर मचाते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर कैंपियरगंज थानेदार नवीन सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अनीता घर से बगीचे में कैसे पहुंची इस बारे में परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है। जल्‍द ही स्थिति स्‍पष्‍ट हो जाएगी। 
घटनास्‍थल पर मिले संघर्ष के निशान
हत्‍यारे के चंगुल से बचने के लिए अनीता ने संघर्ष किया था। बगीचे में उसका शव मुंह के बल पड़ा था। दो मीटर की दूरी पर जमीन पर खून पसरा था। बचने के लिए उसने संघर्ष किया था। 
छत पर मिला खाली गिलास व नीबू
अनीता छत पर जहां सोयी थी वहां खाली गिलास व नीबू का टुकड़ा मिला है। फॉरेंसिक टीम गिलास को कब्‍जे में लेकर छानबीन कर रही है। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


टिप्पणियाँ