अशोक गुप्ता कसौधन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये

          गोरखपुर : अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कसौंधन और पूर्व महापौर (लखनऊ) व राष्ट्रीय अध्यक्ष कसौंधन शिरोमणि डाँ दाऊ जी गुप्त ने मंत्रणा कर राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए गोरखपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार गुप्ता का मनोनयन कर राष्ट्रीय टीम मे सम्मिलित किया। अशोक कुमार गुप्ता के गोरखपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के मनोनयन पर दैनिक स्वतंत्र चेतना के प्रधान सम्पादक व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.सी.गुप्त,श्री कसौधन वैश्य सभा गोरखपुर के अध्यक्ष जवाहर प्रसाद कसौधन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमशः शम्भुनाथ गुप्ता,रामचरण गुप्ता, कैलाश प्रसाद गुप्ता,उपाध्यक्ष क्रमशः ज्ञानवीर गुप्ता,राजकुमार गुप्ता (पप्पू),जगदीश प्रसाद गुप्ता,मिडियाप्रभारी अजय बजरंगी,बजरंग लाल गुप्ता कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता,मणि नाथ गुप्ता, मुरली मनोहर कश्यप,फूलचंद जी,  नंदकुमार गुप्ता,घनश्याम दास एंव विशाल गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई दी।


टिप्पणियाँ