भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे का निधन

       लखनऊ : राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ​कौशल किशोर के मझले पुत्र आकाश किशोर (28) की किडनी फेल होने से मौत हो गई। आकाश की मृत्यु केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में हुई है। वह काफी समय से बीमार थे और उनका (डायलसिस)इलाज चल रहा था। भाजपा सांसद के समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आकाश का विवाह चार वर्ष पहले श्वेता किशोर से हुआ था। आकाश का एक दो वर्ष का बेटा कृष्णा किशोर भी है।


टिप्पणियाँ