देवरिया में पुनः खिला कमल

 देवरिया। जनपद देवरिया की सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन होने के कारण यह विधानसभा सीट खाली हो गयी थी। उपचुनाव के परिणाम में भाजपा के डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रहमांशकर त्रिपाठी को  20252 मतों से मात देकर विजय प्राप्त की है। बता दें कि उपचुनाव में भाजपा ने डाॅ. सत्यप्रकाश गणि त्रिपाठी को, सपा ने ब्रहमाशंकर त्रिपाठी को, बसपा ने अभ्यनाथ त्रिपाठी को, कांग्रेस ने मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी को टिकट देकर चुनाव के रण में उतारा है और भाजपा के विधायक रहे दिवंगत जन्मजेय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू निर्दलीय से चुनावी मैदान में थे।


टिप्पणियाँ