नन्ही कलम

 (22.11.2019)


आज ही के दिन सन् 1971 ई. में पाकिस्तान ने हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच *हवाई-संघर्ष* शुरू हो गया ।

आज ही के दिन सन् 1963 ई. में *कैप्टन पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग* जो नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, का जन्म हुआ था।

आज ही के दिन सन् 1916 ई. में *शांति घोष* जो स्वतन्त्रता सेनानी थीं, का जन्म हुआ था।अपनी सहपाठिनी सुनीति चौधरी के साथ मिलकर उन्होने 14 दिसम्बर, 1931 को त्रिपुरा के कलेक्टर सी.जी.वी. स्टिवेन को उसके बंगले पर गोली मारी थी। शान्ति और सुनीति को संसार की सबसे कम उम्र की क्रान्तिकारी माना जाता है। 

आज ही के दिन सन् 1892 ई. में *मीरा बेन* जो एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री थीं, तथा जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया, का जन्म हुआ था।

आज ही के दिन सन् 1864 ई. में *रुक्माबाई* जो भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं, का जन्म हुआ था। वह 1884 और 1888 के बीच बाल विवाह के रूप में अपनी शादी से जुड़े एक कानूनी मुकदमे में शामिल होने के लिए भी जानी जाती हैं।

आज ही के दिन सन् 1830 ई. में *झलकारी बाई* जो झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा 'दुर्गा दल' की सेनापति थीं, का जन्म हुआ था। 


टिप्पणियाँ