सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुचाने का कार्य करे-युधिष्टिर सिंह

 


चौरीचौरा।भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जनपद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष युधिष्टिर सिंह ने शनिवार को चौरीचौरा की लोकप्रिय विधायक संगीता यादव के आवास पर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के चारो मंडल अध्यक्षो से मुलाकात कर संगठन पर चर्चा की।इस दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्टिर सिंह ने चारो मंडल अध्यक्षो को संगठन को और मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुचाने का कार्य करे।चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव ने भाजपा के नव नियुक्त विधायक युधिष्टिर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है।इस अवसर हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, चौरीचौरा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष चन्दन मिश्र, विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, संदीप विश्वकर्मा, सज्जन जायसवाल, विष्णु मौर्या, ग्राम पंचायत रामपुर रकवा के प्रधान श्रवण मौर्या, संदीप मौर्या, दीपक सिंह, प्रमोद यादव, सोनू चौरसिया, सुशिल मौर्या, परसुराम गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे


टिप्पणियाँ