अजय राय नये उपसभापति चुने गये


             गोरखपुर: भाजपा के पार्षद अजय राय नगर निगम के नए उप सभापति चुने गए हैं। नगर निगम के गेस्ट हाउस में हुए चुनाव में अजय राय को सात कार्यकारिणी सदस्यों का समर्थन मिला जबकि सपा के प्रत्याशी रमेश यादव को पांच कार्यकारिणी सदस्यों का समर्थन मिला। कार्यकारिणी में 12 सदस्य हैं।
*निवर्तमान उप सभापति ने रखा प्रस्‍ताव* 
        सोमवार को कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने कक्ष में भाजपा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुलाई। उपसभापति बृजेश सिंह छोटू ने अजय राय के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ निर्दल कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिवर्धन सिंह भी रहे।
भाजपा को मिला निर्दल का साथ
12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में सर्वाधिक छह सदस्य भाजपा के हैं। चार सदस्य सपा, एक कांग्रेस और एक निर्दल है। निर्दल कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा का समर्थन किया। 


टिप्पणियाँ