मातृ वंदन योजना में मध्यप्रदेश और दादर तथा नगर हवेली को प्रथम पुरस्कार

 


नयी दिल्ली 03 फरवरी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को यहां एक समारोह में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों को सम्मानित किया।
एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में मध्यप्रदेश को प्रथम, आंध्रप्रदेश को द्वितीय और हरियाणा काे तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों में प्रथम पुरस्कार दादर तथा नगर हवेली , हिमाचल प्रदेश को द्वितीय और चंडीगढ़ को तृतीय पुरस्कार मिला है।
एक करोड़ से अधिक आबादी वाले जिलों में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रथम पुरस्कार मध्यप्रदेश के इंदौर जिले को दिया गया है। आंध्रप्रदेश का करनूल जिला दूसरे तथा असम का दक्षिण सलमारा मांकाचार तीसरे स्थान पर रहा है। एक करोड़ से कम आबादी वाली श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिजारम के सेरछिप जिले, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले और पुद्दुचेरी जिले को प्रदान किया गया है।
दिसंबर 2019 में मातृ वंदन सप्ताह में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी राज्यों को पुरस्कृत किया गया। एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रथम पुरस्कार आंध्रप्रदेश, द्वितीय पुरस्कार महाराष्ट्र और तृतीय पुरस्कार मध्यप्रदेश को दिया गया। एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों में प्रथम पुरस्कार दादर तथा नगर हवेली, द्वितीय पुरस्कार सिक्किम और तृतीय पुरस्कार मणिपुर को प्रदान किया गया।



 


टिप्पणियाँ