सहारनपुर में वेटलैंड दिवस मनाया जायेगा विश्व महोत्सव के रूप में

सहारनपुर, सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार ने यहां बताया कि विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर देश के विख्यात पक्षी विशेषज्ञ और प्रेमी एवं पर्यावरणविद् यहां जुटेंगे। इस दौरान वहां मौजूद पक्षियों की गणना भी की जाएगी। पक्षियों के जानकार वेटलैंड और पक्षी संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। बिजनौर-मुजफ्फरनगर सीमा पर 300 एकड में स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर इन दिनों देसी और प्रवासी प्रजाति के पक्षी डेरा जमाए है।
वेटलैंड विश्व महोत्सव का आयोजन वन विभाग की ओर से किया जा रहा है।
वन संरक्षक वीके जैन ने यहां बतायस कि विश्व में दस हजार पक्षी प्रजातियां है। उनमें से 13 सौ प्रजातियां भारत में है। उत्तर प्रदेश में 550 प्रजातियों के पक्षी है। हैदर वेटलैंड में ढाई सौ से अधिक प्रजातियों के पक्षी मौजूद है। पक्षियों की गणना में सबसे ज्यादा 1393 पक्षी कोमन कोचार्ड और 395 फेरी जीनियस डक पाई गई।
श्री जैन ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को हैदरपुर वेटलैंड पक्षी गणना के दौरान पाया गया कि 62 प्रजातियों के जल पक्षियों समेत वहां कुल पक्षियों की संख्या 19783 थी। मंडलायुक्त ने कहा कि 20 वीं सदी में भारत में पक्षी विज्ञान के जनक डा. सालिम अली का योगदान अविस्मरणीय रहा।


टिप्पणियाँ