भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत


       बस्‍ती:भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी की हृदयगति रुकने से शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की सूचना आम होते ही से क्षेत्र में  शोक की लहर दौड़ गई। संतकबीरनगर स्थित उनके पैतृक गांव पिपरा में भी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
पूर्वांचल में स्व. दीवानचंद्र चौधरी की एक पहचान थी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा इन्हें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद तक नवाजा गया था। मिलनसार स्वभाव एवं मृदभाषी शैली के चलते किसानों में काफी लोकप्रिय रहे। 
शुक्रवार की शाम संतकबीरनगर जिला स्थित अपने पैतृक गांव पिपरा कला में अचानक चक्कर आने से बेहोश हो गए। परिजन बस्ती जिला में कृष्णा मिशन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुंडेरवा चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर उन्होंने काफी लंबे अरसे तक आंदोलन किया था। मुंडेरवा से लेकर लखनऊ तक पैदल यात्रा भी किसानों के साथ की थी। 


टिप्पणियाँ