मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर नगर निगम में शोक


        गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम परिसर स्थित पार्क में उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री/नगर निगम, गोरखपुर के पदेन सदस्य योगी आदित्यनाथ  के पिता आनन्द विष्ठ के  निधन पर नगर निगम के  पार्षदगण, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण शोसल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए शोक प्रस्ताव पारित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी की दिवंगत आत्मा को शान्ति मिले एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें,मौन के बाद महापौर ने आज कार्यालय बन्द रखने का निर्देश दिया। 


टिप्पणियाँ