लॉकडाउन तोड़ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले मौलवी समेत 10 को भेजा जेल


     कुशीनगर: सख्त मनाही के बाद भी लॉकडाउन तोड़कर मस्जिद में नमान पढ़ने पहुंच गए 10 लोगों को कुशीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह कुछ लोग अलविदा की नमाज पढ़ने मस्जिद में पहुंच गए। पहले पुलिस ने रोका। नहीं मानने पर सभी को पकड़ कर जेल भेज दिया। इनमें मस्जिद का मौलवी भी शामिल है। सभी पर महामारी एक्ट, आपदा एक्ट और लॉकडाउन तोड़ने का केस दर्ज किया गया है।
एसपी कुशीनगर ने रमजान में नमाज के लिए लोगों से मस्जिद नहीं जाने की अपील की थी। जिले के सभी थानों की पुलिस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं की मीटिंग कर निर्देशों का पालन करने की गारंटी भी ली थी। पूरे महीने तो लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। लेकिन अलविदा के रोज कुछ लोग नहीं माने।
मिली जानकारी के अनुसार पिपरा गाव में मस्जिद पर तैनात पुलिस कर्मी ने नमाज अदा करने पहुचे लोगो को लौटाना शुरू कर दिया। अन्य तो लौट कर घरों में नमाज पढ़ने चले गए मगर 10 लोग नहीं माने। पुलिस की चेतावनी के बाद भी मस्जिद में चले गए। इन्हें निकलते ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें मौलवी भी शामिल हैं। सभी को उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रो में नही मानने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। ईद मनाने के लिए भी नियम बताए गए है। सभी को इनका पालन करना होगा, वरना कार्रवाई होगी।


टिप्पणियाँ