मछली मारने गया युवक नदी में डूबा


           गोरखपुर:गोला कस्बा के पक्का घाट पर सरयू नदी में रोज की भांति दोस्तों के साथ मछली मारने 40 वर्षीय पहाड़ी पुत्र ईसा गया था। वह इसी दौरान नदी में नहाने चला गया और गहरे पानी में डूब गया। वह कस्बे के वार्ड संख्या तीन का निवासी था। पुलिस स्थानीय नाविकों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।अभी तक कुछ पता नहीं चला है।


टिप्पणियाँ