राहुल-प्रियंका ने लल्‍लू की मां को किया फोन, कहा-'चिंता न करें जल्‍द रिहा हो जाएंगे लल्‍लू'


       कुशीनगर : कोरोना संकट में कांग्रेस और सरकार के बीच बसों पर छिड़ी रार के बीच विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को गिरफ्तार कर लिया गया। वह जेल में हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने फोन कर लल्‍लू की मां का हाल चाल लिया।
यह जानकारी कांग्रेसी कार्यकर्ता पप्पू जायसवाल ने दी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष की गिरफ्तार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है। वे जल्‍द से जल्‍द लल्‍लू की रिहाई चाहते हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी ने मोबाइल से प्रदेश अध्यक्ष की मां से बात कर उनका हाल जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्दी रिहा हो जाएंगे।


टिप्पणियाँ