चलती बाइक से अचानक गिरी महिला को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा हुई दर्दनाक मौत, दो घायल


         कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर सोमवार को चलती बाइक पर बैठी महिला अचानक नीचे सड़क पर गिर गई। बाइक चला रहे पति ने रुकने का प्रयास किया कि लेकिन पीछे से आ रहे तेज अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद डाला। इस घटना में बाइक पर बैठें महिला का पति व बच्चों को भी ह्ल्की चोंटे आई।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी शेषमणि उम्र 36 वर्ष अपनी पत्नी ममता उम्र 35 वर्ष व दो छोटे छोटे बच्चों के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ से घर लौट रहे थे। अभी वे आहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर पहुंचे कि अचानक चलती बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर गई। बाइक चला रहा पति रूकने का प्रयास करता तब तक इसीबीच पीछे से आ रही तेजगति से अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदते हुए भाग निकला।


टिप्पणियाँ