एक बुजुर्ग समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 278


        गोरखपुर : जिले में गुरुवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक शहर के खूनीपुर, एक धर्मपुर और तीन ब्रह्मपुर के निवासी हैं। खूनी के जिस व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।
वह मौजूदा समय में बीआरडी में भर्ती है। इन मरीजों के मिलने के बाद से जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 278 हो गई है। इनमें 185 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 11 की मौत हो चुकी है। 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक खूनीपुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को लीवर में सूजन था। इसके बाद परिजन इलाज के लिए बीआरडी लेकर गए थे। जहां पर मंगलवार को उनका नमूना लिया गया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में अब विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है।


टिप्पणियाँ