गोरखपुर में कोरोना के 8 नए मरीज मिले


         गोरखपुर : गोरखपुर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के संभावित कुल 210 नमूनों की जांच हुई। जिसमें 202 नेगेटिव पाये गये 8 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच पिपराइच एक महेसरा एक भुसावल एक सूर्यकुण्ड के पाये गये  हैं।  इस तरह से जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 214 हो गई है। इसमें से 130 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 76 का विभिन्न अस्पताल  में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ एस के तिवारी ने उपरोक्त जानकारी दी।


टिप्पणियाँ