गोरखपुर में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, एक बुजुर्ग की मौत, संख्या हुई 308

 गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती गोला के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं, शहर में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक, फातिमा हॉस्पिटल केे 2 कर्मचारी और शहर का रहने वाला एक स्वीट हाऊस का व्यापारी शामिल है।
संक्रमितों में शहर के फातिमा अस्पताल, आवास विकास कॉलोनी, गोला, पिपराइच और पाली के रहने वाले हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 308 हो गई है। हालांकि इसमें 195 मरीज ठीक हो चुके हैं। 13 की मौत हुई है। जबकि 100 लोगों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक पिपराइच के रमवापुर निवासी एक संक्रमित व्यक्ति के यहां देवरिया से एक 30 महिला रिश्तेदारी में आई थी। जांच के लिए उसका भी नमूना लिया गया था। रविवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के फातिमा अस्पताल की 25 वर्षीय एक स्टॉफ नर्स भी संक्रमित पाई गई है।
वहीं, पाली के बड़गो निवासी 31 वर्षीय युवक बीआरडी में लैब टेक्नीशियन है। जबकि गोला के गोपालपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति बीआरडी के पैथोलॉजी विभाग में कर्मचारी हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों विभागों में हड़कंप मच गया है।
इनके अलावा शहर के शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय मिठाई व्यापारी भी संक्रमित पाया गया है। बताया जाता है कि व्यापारी की सिटी मॉल के बगल में दुकान है। वह मिठाई की दुकान इस बीच खोले हुए भी था। ऐसे में आसपास के लोग डरे हुए हैं।


टिप्पणियाँ