हमारे शरीर में कुछ रोचक तथ्य छिपे हैं-डॉ शशिकांत

 जो बहुत कम लोग ही जानते हैं आज हम आपको कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे l



👉 जब भी हम छींकते हैं, तो हमारे दिल को छोड़कर बाकी की पूरी बॉडी काम करना बंद कर देती है।


👉पूरे जीवन काल मे एक आदमी शरीर इतना लार निकालता है कि दो स्वीमिंग पूल भर सकते हैं।


👉मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी मनुष्य की जीभ होती है।


👉मानव शरीर हर दस साल में अपने कंकाल को नया कर लेता है।


👉जिस हाथ से आप लिखते हैं, आपके उस हाथ के नाखून ज्यादा जल्दी ब़ढ़ते हैं।


👉आंखें हमारे शरीर का एक एकमात्र ऐसा अंग है, जिसका आकार कभी नहीं बदलता। जन्म से लेकर मृत्यु तक इसका आकार एक जैसा ही होता है। लेकिन आखों में लैंस का आकार समय के साथ मोटा होता जाता है।



👉मानव शरीर से जुड़ा ये तथ्य शायद ही किसी को मालूम हो कि कोहनी के निचले भाग से कलाई तक के भाग जितने ही आपके पैर होते हैं। वैसे ही आपके अंगूठे की लम्‍बाई आपकी नाक की लम्‍बाई जितनी होती है और होठों की लम्‍बाई आपकी पहली उंगली जितनी होती है।


👉कई बार पुरुषों का स्तन भी बढ़ जाता है। ऐसा फैट की वजह  या  दाबने से नहीं बल्कि उनके शरीर में फीमेल हार्मोन इस्ट्रोजन के उत्पादन की वजह से होता है।


👉मानव शरीर के पेट में बनने वाला एसिड इतना तेज होता है कि वो रेजर ब्लेड को भी गला सकता है।


👉मानव शरीर बिना खाए तो कुछ दिन तक जिंदा रह सकता है, लेकिन बिना पानी और नींद के एक सप्ताह भी जिंदा रहना मुश्किल हो जाता है।


👉पूरे मानव शरीर में जबड़े की हड्डियां सबसे ज्यादा मजबूत होती है। ये 280 किलो का वजन भी सहन कर सकती है।


👉ये शायद ही किसी को मालूम हो कि हमारे कानों के मैल शरीर के लिए लाभदायक भी होते हैं। क्योंकि ये कानों को कई प्रकार के बैक्टीरिया से बचाता है।


👉एक स्वस्थ मानव शरीर में आयरन इतनी मात्रा में होता है कि उससे 3 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है।


👉मानव शरीर में फेफड़े को पूरी तरह से विकसित होने में 18 से 22 साल लग जाते हैं, जबकि मस्तिष्क को विकसित होने में 25 साल लगते हैं।


👉जब भी हम ज्यादा गुस्सा करते हैं तो हमारे शरीर में खून गाढ़ा होने लगता है। जिससे खून के थक्के जमने शुरू हो सकते हैं। यही वजह है कि ज्यादा गुस्सा या टेंशन लेने से हार्ट अटैक जैसी समस्याएं होती है।


👉मानव शरीर को 230 जगहों से मोड़ा जा सकता है।


👉हमारी आंखें दस मिलियन रंगों को पहचान सकती है।


👉मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी जीभ में पाया जाता है।
सुबह 3 से 4 बजे के बीच मानव शरीर सबसे ज्यादा कमजोर होता है। यही वजह है कि नींद में होने वाली ज्यादातर मौत इसी वक्त होती है।


👉किसी भी इंसान की मौत डर से इसलिए हो जाती है, क्योंकि डरने की वजह से मानव शरीर में ‘एड्रेनालाइन’ नाम का हार्मोन रिलीज होने लगता है। ये हार्मोन ज्यादा मात्रा में रिलीज होने पर जहर बन जाता है।


👉मानव शरीर में हर मिनट पर 300 मिलियन कोशिकाएं नष्ट हो जाती है और वयस्क शरीर हर दिन 300  बिलियन नई कोशिकाओं को उत्पादित करते हैं।


👉 60 की उम्र तक लोगों को स्वाद का पता थोड़ा कम लग पाता है। क्योंकि 60  साल की उम्र के बाद उनके स्वाद की कलिकाएं धीरे-धीरे कम होने लगती है।


👉मनुष्य का दिमाग दिन के बदले रात को ज्यादा सक्रिय होता है। रात के वक्त आपका दिमाग ज्यादा अच्छी तरह से चलता है।
मानव शरीर 2.5  मिनट के अंदर 36 मिलियन यानी कि 36 करोड़ रेड ब्लड सेल्स बनाता है।


👉 एक मानव शरीर अपने पूरे उम्र में 18 किलो डेड स्किन निकालता है।


👉गोरी स्किन पर सांवली स्किन के मुकाबले जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती है।


👉बच्चे को जन्म के वक्त सारे रंग दिखाई नहीं देते। उन्हें सिर्फ काला और सफेद रंग ही नजर आता है।


👉मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग हमारी स्किन (त्वचा) है।


👉एक मानव शरीर में इतने बैक्टीरिया होते हैं, कि उनसे एक कॉफी मग को भरा जा सकता है।


👉एक व्यस्क मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं, जबकि बच्चों के शरीर में 300  हड्डियां होती है।


👉 शरीर के दूसरे हिस्से की तुलना में चेहरे के बाल ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।


👉मानव शरीर में सबसे बड़ी कोशिका मादा अंडाणु और सबसे छोटी कोशिका नर शुक्राणु होता है।


👉महिलाओं में सूंघने की क्षमता पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेज होती है।


👉मानव शरीर के मस्तिष्क में 22 हड्डियां होती हैं।


👉मानव शरीर में 25 प्रतिशत हड्डियां केवल उसके पैरों में होती है।


👉एक मानव शरीर बोलते वक्त 82 किस्म की अलग- अलग मांसपेशियों का इस्तेमाल करता है।


👉मानव शरीर का दिल एक दिन में तकरीबर 1००००० बार धड़कता है।


👉हाथों के नाखून पैरों के नाखूनों की तुलना में ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।



👉मानव शरीर का दिमाग सबसे ज्यादा चर्बी वाला अंग है।
पुरुषों और महिलाओं के दिमाग की बनावट अलग- अलग होती है।


 


टिप्पणियाँ