कसया वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला भी पॉजिटिव, वृद्धाश्रम सील

 कुशीनगर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में जिले के सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से एक युवक की मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात मौत हो गई। मृत युवक की पत्नी भी पॉजिटिव है।
इसके अलावा कसया वृद्धाश्रम में रह रही दुदही क्षेत्र की 65 वर्षीया महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। लिहाजा वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 73 हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दिन में आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद रात में नौ बजे के बाद आई 127 लोगों की रिपोर्ट में भी सात लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।


टिप्पणियाँ