मायके में रह रही महिला की खेत में मिली लाश


           बस्ती : वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चौरा गांव के सीवान में एक महिला का शव बुधवार को मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
मौके से एक मोबाइल बरामद की गई है।फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। सीओ सिटी गिरीश सिंह के अनुसार मृतका प्रमिला (35) इसी गांव के शिवशरण राजभर की पुत्री थी। उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के भैंसाहिया में हुई थी। उसका एक बेटा भी है। पांच वर्ष पहले ससुराल से रिश्ता टूट गया था। तब से प्रमिला अपने बेटे के साथ मायके में ही रहती थी। मौत की वजह को लेकर पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।


टिप्पणियाँ