पत्नी की बेवफाई से दु:खी होकर युवक ने दे दी जान,पत्‍नी और उसके प्रेमी को जेल


          देवरिया : पत्नी की बेवफाई से आहत होकर मुंबई से लौटे युवक ने जान दी थी।  जांच में मामले की पुष्टि होने पर रविवार को पुलिस ने युवक की पत्नी को प्रेमी समेत जेल भेज दिया। दोनों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के रहने वाले मुन्ना गोंड़ (उम्र 36 वर्ष) मुंबई में नौकरी करते थे। लॉकडाउन से पहले वह परिवार के साथ गांव लौट आए थे। परिवारिक कलह के चलते वह पथरदेवा कस्बे में किराए के मकान में पत्नी-बच्चों के साथ रहते थे। एक जून की शाम वह बाजार के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। दो जून की सुबह पुलिस चौकी के पास स्थित नहर के किनारे उनका शव मिला। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मुन्नी की पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध होने की बात सामने आई।
पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी से अलग-अलग पूछताछ की। जांच में पूरे मामले से पर्दा उठ गया। प्रेमी सूरज ने पुलिस को बताया कि मुन्ना से उसकी दोस्ती थी। इसके चलते वह उसके घर आने-जाने लगा। मुन्ना बाहर रहता था ऐसे में उसकी पत्नी से उसका संबंध हो गया। मुन्ना को इसके बारे में जानकारी हुई तो वह अपनी पत्नी को लेकर बाहर चला गया था। वापस लौटा तो पत्नी के कहने पर पथरदेवा में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। इस दौरान दोनों को मुन्ना ने कमरे में एक साथ देख लिया। इसी बात को लेकर एक जून को पति-पत्नी में विवाद हुआ। 
पुलिस के अनुसार मुन्‍ना की पत्नी ने उसे आत्‍महत्‍या के उकसाया। उससे मर जाने को कहा। इससे वह आहत होकर घर से निकला और जहर खाकर जान दे दी। उसके पिता उग्रह गोड़ की तहरीर पर पुलिस ने मुन्‍ना की पत्‍नी संगीता और उसके प्रेमी सूरज गोस्वामी पुत्र अजय कुमार भारती निवासी पकड़ी छापर पटखौली थाना तरकुलवा के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में चालान किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
संगीता ने प्रेम के भंवरजाल में अपने परिवार को बर्बाद कर दिया। उससे परेशान होकर पति मुन्ना से जहर खाकर जान दे दिया। अब पुलिस ने उसे प्रेमी समेत जेल भेज दिया है। इसके साथ मुन्ना और संगीता के चार बच्चे अविनाश, अभिषेक, अंकुश और अभय अनाथ हो गए।


टिप्पणियाँ