आम निकालने के चक्‍कर में कुएं में गिरे दो बच्‍चे, डूबकर मौत


         कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द गांव में शुकवार की शाम कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। ग्रामीण, दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।
गांव में नंदलाल चौहान के दरवाजे के सामने एक पुराना कुआं है। इसके पास एक आम का पेड़ है। गांव के ही कन्हैया चौरसिया का चार वर्षीय पुत्र दीपांशु और जयंत सिंह का साढ़े तीन वर्ष का पुत्र सीपीएन सिंह आम बीनने के लिए कुएं के पास आम के पेड़ के पास गए थे। कुछ आम कुएं में गिरे हुए थे। कुएं का पानी काफी ऊपर तक आ गया है। लोगों के झुकने पर हाथ पानी की सतह तक पहुंच जा रहा है लेकिन बच्चों का हाथ पानी तक पहुंचना संभव नहीं है। 
बच्चे कुएं में झुककर आम निकालने का प्रयास करने लगे और दोनों मासूम उसी में गिर गए। दोनों बच्चे उसी में डूब गए। तब और कोई वहां नहीं था। कुछ देर बाद दोनों परिवार के लोग बच्चों को खोजने लगे। इसी बीच किसी ने कुंऐ शव उतराता देख कर शोर मचाया। आने के बाद गांव के किसी ने देखा और शोर मचाया। ग्रामीण इकट्ठा हुए। इसके बाद परिजन दोनों मासूमों को अहिरौली बाजार के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर पर गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों के दरवाजे पर ढांढस बंधानों की भीड़ जुट गयी। दोनों अपने माता पिता की इकलौती संतान थे।


टिप्पणियाँ