दो वर्ष से फरार पच्चीस हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

       कुशीनगर : कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में  पुलिस ने आज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे  मे वांछित पिछले दो वर्ष से फरार चल रहै अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
         पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  विनोद कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह व  
क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह के पर्येवेक्षण मे जनपद मे वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियो  की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे सोमवार को कप्तानगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 183/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैंग्स्टर एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद से संबधित अभियुक्त राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बृजमोहन लाल गुप्ता निवासी तहसील गेट रौनीयार गली,थाना कोतवाली देवरिया उम्र करीब 48 वर्ष को बभनौली चौराहा थाना कप्तानगंज से गिरफ्तार किया गया ।
             उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उक्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु 250000 का ईनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाले टीम में 
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय के साथ उ0नि0 श्री महेन्द्र यादव,उ0नि0 रीतेश कुमार सिंह,हे0का0 अरविन्द कुमार राय,हे0का0 संजय कुमार,का0 जुगेश शर्मा,का0 अजय तिवारी,का0 विवेक यादव,का0 राजदीप ओझा,म0का0 वन्दना खरवार,म0का0 श्वेता गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।


टिप्पणियाँ