मां-बेटा और बेटी समेत मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 143


           संतकबीरनगर : सोमवार को आई रिपोर्ट में संतकबीरनगर में मां-बेटे और बेटी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 408 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 22 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बेलहर क्षेत्र के परसिया गांव निवासी गुजरात से लौटा 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र के उतरावल निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव पाया गया है। खलीलाबाद शहर के बैंक तिराहा निवासी 55 वर्षीय दिल्ली से लौटा शख्स पॉजिटिव मिला है।
बस्ती सिविल कोर्ट में प्राइवेट काम करने वाला वहीं के बैरियहवा निवासी 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। दुधारा क्षेत्र के दोनोकुईया गांव निवासी 40 वर्षीय युवक और उसी क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी 42 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटे थे और दोनों जांच में पॉजिटिव पाए गए है। बखिरा क्षेत्र के मेडरापार गांव निवासी 55 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। पूर्व में संक्रमित मिले शख्स के संपर्क में दोनों आई थी।


टिप्पणियाँ