महराजगंज में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज


            महराजगंज : जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वालो से ज्यादा स्वस्थ होने वालो की संख्या है। बुधवार को जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले। साथ ही चार लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनका नमूना जांच के लिए 6 जुलाई को भेजा गया था। रिपोर्ट आठ जुलाई को आई है। एक रमपुरवां, एक रमपुरवां बुजुर्ग, दो बसहिया बुजुर्ग, एक जंगल गुलरिहां, एक सेमरहनी धरईची, एक सौरहां बुजुर्ग का रहने वाला है।
इन सभी कोविड अस्पताल पुरैना भेज दिया गया। इसके अलावा एक कंहरिया बुजुर्ग, एक कोटवा बिरईचा, दो  पिपराकाजी के रहने वाले स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 239 हो गई है।
स्वस्थ होने वालो की संख्या 156 हो चुकी है। वहीं कोरोना एक्टीव केस की संख्या 80 है। जबकि अब तक तीन की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि केस सामने आने के बाद संक्रमितो के गांवो को सैनिटाइज करने के साथ स्वास्थ्य टीम लोगों की स्क्रिनिंग कर संदिग्ध प्रतित होने पर जांच के लिए नमूना लेकर मेडिकल कालेज भेजती है।


टिप्पणियाँ