महिला के ऊपर गिरा पेड़,मौके पर मौत

       महराजगंज : कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो टोला मंगलडीह निवासी महिला अतरूननिशा पत्नी मोहम्मद उमर कोल्हुई कस्बे से इलाज करा कर बाइक से परिजन के साथ घर वापस जा रही थी कि रास्ते में चिनगुद राम हाई स्कूल के सामने अचानक उपर पेड़ गिरने से मौके पर ही बाइक पर सवार उक्त महिला कि मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेजा व शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
        पेड़ गिरने से घंटों तक कोल्हुई लोटन मार्ग जाम रहा पुलिस ने पेड़ को  हटवाकर आवागमन संचालित किया।


टिप्पणियाँ