भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व जीडीए बोर्ड सदस्य अनिल गुप्ता का कोरोना से निधन

             गोरखपुर : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व जीडीए बोर्ड के सदस्य अनिल गुप्ता का आज कोरोना से निधन हो गया। श्री गुप्ता विगत दिनों कोरोना से संक्रमित हो गये थे जिनका इलाज छात्र संघ चौराहा स्थित पैनिसिया हॉस्पिटल पर चल रहा था। श्री गुप्ता भाजपा व संघ के विभिन्न पदों पर रहते हुये तीन बार महानगर अध्यक्ष रहे है। हाल ही में उन्हें जीडीए बोर्ड का सदस्य भी नामित किया गया था।
श्री गुप्त के निधन पर महापौर सीताराम जायसवाल ने दुःख प्रकट करते हुये कहा कि संघ और संगठन ने एक ऊर्जावान व्यक्ति को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।


टिप्पणियाँ