देवरिया में मिले 42 पॉजिटिव

देवरिया : जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बैंक कर्मचारी समेत 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 416 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में कोरोना से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। पीएचसी पथरदेवा पर तैनात एक स्वाथ्स्यकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सलेमपुर उपनगर के एक मंदिर पर पूजा करने वाले लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पुजारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें सेंट्रल एकेडमी में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार स्थित पीएनबी बैंक के दो कर्मचारियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। तत्काल बैंक को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया। सलेमपुर उपनगर के विभिन्न वार्डों के 12 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। जिसके बाद कई मोहल्लों को हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित किया गया है। इतना ही नहीं, यहां अब आज से  16 अगस्त तक के लिए पूर्ण बंदी घोषित कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आलोक पांडेय ने कहा कि आज 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


टिप्पणियाँ