कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की टीवी डिबेट के दौरान हार्ट अटैक से निधन


            गाजियाबाद : कांग्रेस के प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का आज शाम निधन हो गया। एक टीवी डिबेट के दौरान उन्‍हे हार्ट अटैक आया, उन्हे तुरंत गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद ही उनका निधन हो गया।
 कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। 
    भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्‍ता प्रेम शुक्ल ने राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


टिप्पणियाँ