क्षेत्रीय अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष भी हुए कोरोना पॉजिटिव

        गोरखपुर : भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव निकली,कल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह भी कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती हुए थे। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह पहली बार 1998 में गोरखपुर के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के पाली मंडल का अध्यक्ष बने थे। संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए वह 2012 में पार्टी की जिला इकाई में बतौर कोषाध्यक्ष समायोजित किए गए। 2015 में उनको जिला महामंत्री बनाया गया।


टिप्पणियाँ