महापौर ने निगम के अधिकारी व कर्मचारियों से लिया संकल्प

  गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल द्वारा नगर निगम प्राॅगण में नगर निगम भवन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण समारोह में शासन के निर्देश व सोशल डिस्टेशिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त नगर महापौर सीताराम जायसवाल व नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रगान गाया गया जिसका अनुशरण नगर निगम के सभी अधिकारीगण व कर्मचारियों ने किया। तत्पश्चात महापौर सीताराम जायसवाल ने समस्त निगम के समस्त पार्षद अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को ’’भारतीय स्वतंत्रता का संकल्प’’ पढ़ा गया जिसका अनुशरण करने का सभी ने संकल्प लिया। 
तत्पश्चात नगर निगम सभाकक्ष में महाप्रबन्धक जलकल प्रमोद कुमार ने ‛सारे जहाॅ से अच्छा गीता गया। सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी द्वारा भारत हमको जान से प्यारा गीत गाया गया।
महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने उद्द्बोधन मे कहा कि भारत के आजादी के लिये अनेक वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया है, हम भारत की एकता और अखंडता को कायम रखकर उनके बलिदान को सार्थक करें। महापौर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि सभी यह सवाल करते हैं कि देश ने हमारे लिए क्या किया है क्या हम सभी अपने परिवार से 2 मिनट अलग होकर यह सोचते हैं कि हमने देश के लिए क्या किया है तथा इस पर विचार एवं चिन्तन करने की आवश्यकता है और सभी को देश के लिए चिन्ता करनी चाहिए भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए अपने दायित्वों का निवर्हन करना होगा। हमारे संविधान द्वारा हर व्यक्ति को स्वंतन्त्रता का अधिकार दिया गया है किसी के साथ कोई भेद-भाव नहीं किया गया है नगर निगम, गोरखपुर द्वारा विकास कार्यों में पूरे लगन से कार्य करने तथा महानगर का चतुर्दिक विकास एवं अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सभी पार्षदगण के साथ हम सभी मिल जुलकर नगर निगम के माघ्यम से कोरोना काल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है तथा महानगर को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे।
  इससे पूर्व नगर आयुक्त द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जब सिद्धान्त की बात आती है तो लोग सिद्धांतों व आदर्शो की बात करते है परन्तु जब आचरण की बात आती है तो स्वार्थ आगे चलता है और सिद्धान्त और आचरण पीछे छूट जाता है। नगर आयुक्त श्री सिंह ने ‘‘ओ मेरे सिद्धान्त वादी मन, मेरे आदर्शवादी मन, अब तक क्या किया‘‘, जीवन क्या जिया, मर गया देश जिन्दा रहे तुम‘‘ शायरी सुनकर भाव व्यक्त किया।
 महापौर ने सभी पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारिगण/कर्मचारीगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर उप सभापति अजय राय, पार्षद जितेन्द्र सैनी, देवेन्द्र कुमार गौड़, बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल, मनु जायसवाल, आलोक सिंह विशेन, जीतेन्द्र सैनी, सहाब अंसारी, जियाउल इस्लाम, अपर नगर आयुक्त डी0के0 सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, उप नगर आयुक्त, संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर, पी0ए0 महापौर मु0 आरिफ सिद्दीक़ी, सत्यम सिंह व राजन सिंह समेत अन्य पार्षद,अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ