नाबालिग लड़की को कानपुर ले जा रहे दो गिरफ्तार, अपहरण का मुकदमा दर्ज

           गोरखपुर : गीडा थाने की नौसढ़ चौकी पुलिस व एसओजी टीम ने शुकवार को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी चौरीचौरा के करमहा निवासी ऑटो चालक राधेश्याम जायसवाल और गीडा इलाके की प्रेमलता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कलेसर के पास से पकड़ा कर लड़की को उनके कब्जे से मुक्त करा लिया। अपहरण में इस्तेमाल ऑटो को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपित लड़की को लेकर कानपुर में उसके प्रेमी के पास ले जा रहे थे। चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को गीडा इलाके की एक लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करते हुए उसका मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिया। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने चौरीचौरा के राधेशयम व गीडा की प्रेमलता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए कानपुर के नौबस्ता निवासी एक युवक से लड़की का प्रेम हो गया था।
युवक मूल रूप से चौरीचौरा का रहने वाला है। दोनों एक-दूसरे से मिले भी हैं। प्रेमी ने लड़की को कानपुर बुलाया था। जिसके बाद प्रेमी के कहने के अनुसार लड़की घर से निकल गई। रात भर वह आटो चालक राधे श्याम के घर रुकी रही। शुक्रवार को ऑटो से वह कानपुर जा रही थी। किशोरी के इस काम में उसके पड़ोस की गांव की महिला प्रेमलता मौर्या ने भी मदद की थी। वह भी ऑटो में साथ थी।


टिप्पणियाँ