पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

     गोरखपुर : पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोहम्मद अयूब खान की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर और उनकी रिहाई की मांग की।
    विगत दिनों पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब की गिरफ्तारी उनके क्लीनिक बड़हलगंज जोहरा हॉस्पिटल से पुलिस द्वारा की गई । उनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने लोगों में नफरत फैलाने के उद्देश्य से पर्चे बांटे। जिसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। लखनऊ पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की थी। इसके विरोध में आज पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अताउल्ला शाही की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क में डॉ अयूब के रिहाई के लिए प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। श्री अंसारी पर लगे हुए मुकदमों को राजनीतिक द्वेष में लगाया गया मुकदमा बताया।अताउल्लाह शाही ने कहा कि अगर जल्द से जल्द उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई नहीं होती है तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मज़बूर होंगे।जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।


     


टिप्पणियाँ