संतकबीर नगर में 35 नये पाॅजिटिव मिले, 1,259 हुई संक्रमितों की संख्‍या

संतकबीरनगर : जिले में शुक्रवार को 1,035 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,000 निगेटिव और दो पुलिस कर्मी समेत 35 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,259 हो गई है। 
पुलिस लाइन-खलीलाबाद व कोतवाली खलीलाबाद थाना के एक-एक कुल दो पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस जनपद में सर्वाधिक सेमरियावां ब्लाक में 15, खलीलाबाद ब्लाक में आठ, मेंहदावल ब्लाक में छह, बघौली व नाथनगर ब्लाक में दो-दो तथा हैंसर बाजार व पौली ब्लाक में एक-एक कुल 35 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 32,038 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 26,582 निगेटिव और 1,259 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 11 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 870 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 378 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।


टिप्पणियाँ