सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मनोनीत, महापौर ने दी बधाई

 गोरखपुर : सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना जी ,प्रांतीय मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा मंडलीय स्तर उद्योग बंधु व व्यापार बंधु समिति का प्रतिनिधि/विशेष आमंत्रित सदस्य  मनोनीत किया है।
      श्री मुन्ना के मनोनयन पर महापौर सीताराम जायसवाल व उप्र उद्द्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद टेकड़ीवाल ने बधाई देते हुये कहा कि श्री मुन्ना के मनोनयन से व्यापारी और सरकार के बीच सामंजस्य बढ़ेगा जिससे व्यापारियों के समस्या का निराकरण सरल तरीके से होगा।


टिप्पणियाँ