शारदा सिन्हा के निधन की उड़ी अफवाह

   कोरोना महामारी आम से लेकर खास तक, सभी लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। मनोरंजन जगत के ऐसे कई सितारे हैं जो इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। इन दिनों पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा भी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं। वहीं मंगलवार को वायरल हुई एक खबर ने शारदा सिन्हा के चाहने वालों को हैरान-परेशान कर दिया था।
दरअसल सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी। मीडिया रिपोट्स की मानें तो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। जिसके बाद खुद शारदा सिन्हा ने सामने आकर अपनी मौत की फर्जी खबर को अफवाह बताया। उनके बेटे ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें शारदा सिन्हा ने कहा कि उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। शारदा सिन्हा ने अपने चाहने वालों से अपील करते हुए कहा कि उनकी दुआओं से वह जरूर स्वस्थ होकर उनके बीच आएंगी। उनके बेटे ने भी उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया है।
आपको बता दें कि बीते दिनों शारदा सिन्हा ने फेसबुक के जरिए अपने खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में बताया था। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शारदा सिन्हा ने कहा था कि उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वह इस महामारी से बची रहें, लेकिन इसके बाद भी वह कोरोना की चपेट में आ गई थीं। शारदा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है। जब वह ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।


टिप्पणियाँ