धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्‍या, सोशल मीडिया में वायरल फोटो से हुई शिनाख्‍त

         गोरखपुर : 35 वर्षीय एक लड़के की धारदार हथियार से वार कर हत्‍या कर दी गई। सहजनवां क्षेत्र में हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।परिवारवालों ने इस लड़के की पहचान सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल होने पर की है। लड़के के भाई संदेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। संदेश ने बताया कि उसके पिता धीरेंद्र सिंह की तबीयत सोमवार को खराब हो गई थी। परिवारवाले उन्‍हें इलाज के लिए एयरफोर्स हॉस्पिटल ले गए थे। छोटा भाई बालेंद्र घर पर ही था। वह सोमवार दोपहर घर से बाहर निकला था। लड़का  शराब पीता था।
परिवारवाले उसे बार-बार समझाते थे। गांव के एक लड़के ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उसने बालेंद्र को अपनी बुआ के लड़के और एक अन्‍य युवक के साथ खलीलाबाद में मॉडल शॉप में देखा था। संदेश ने बताया कि बालेंद्र ने रात नौ बजे उसे फोन किया था। उन्‍होंने उससे घर जाने को कहा था। उनके अनुसार बालेंद्र जब बाइक से घर से निकला था तब उसके पास एक मोबाइल फोन भी था लेकिन घटनास्थल पर न बाइक मिली न मोबाइल।
मरने वाला चार भाइयों मे सबसे छोटा था। ग्रेजुएट की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था। लड़के की लाश मिलने की सूचना पर सीओ राहुल भाटी, फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्‍ते के साथ मौके पर पहुंच गए।


टिप्पणियाँ