एसपी बस्ती ने इन्स्पेक्टर समेत 13 उप निरीक्षको का किया तबादला

बस्ती : एसपी हेमराज मीना ने  कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए  फेरबदल किया है। जिले के नगर, कप्तानगंज, सोनहा, रुधौली, पैकोलिया थानाध्यक्षों के साथ ही एसओजी प्रभारी को बदल दिया गया है। शुक्रवार की देरशाम तबादला आदेश जारी किया गया। निरीक्षक और उप निरीक्षक समेत कुल 13 को नई तैनाती दी गई है।  पुलिस लाइंस से निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर को प्रभारी निरीक्षक थाना सोनहा बनाया गया है। उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को जनसूचना से थानाध्यक्ष मुंडेरवा बनाया गया है। उपनिरीक्षक रामानंद भारती को यूपी-112 से पैकोलिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहां तैनात रहे निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना रुधौली बनाया गया है। नगर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल-112 में भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक सदानंद पांडेय को नगर की जिम्मेदारी दी गई है। सोनहा से निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को फिर से एसओजी टीम का प्रभारी बना दिया गया है। रुधौली के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव को प्रभारी एएचटीयू/ मीडिया सेल में तैनात किया गया है। उप निरीक्षक विकास यादव को साइबर सेल से थानाध्यक्ष कप्तानगंज बनाया गया है।यहां के एसओ रहे उप निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पुरानी बस्ती बनाया गया है। जबकि निरीक्षक मृत्युंजय पाठक प्रभारी एसओजी को अपराध शाखा भेजा गया है। मुंडेरवा से हटाए गए सुशील कुमार शुक्ला को प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव प्रभारी एएचटीयू/ मीडिया सेल से अपराध शाखा भेजे गए हैं।


टिप्पणियाँ