कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को वितरण किया गया कोरोना कवच किट

  गोरखपुर : जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव ने वितरण किया कोरोना किट। गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपने कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों को कोरोना सुरक्षा कवच उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को बढ़ते संक्रमण को देख अपने प्रत्येक  कर्मचारियों को 10+2 पीस एन 95 मास्क, एक फेस शिल्ड,, 2+1 सैनिटाइजर,5 जोड़ा हेंड गलब्स वितरण करने हेतु मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव को निर्देशित किया था जिसके अनुपालन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आज शुक्रवार लगभग 200 कर्मचारियों को कोरोना सुरक्षा कवच( किट) वितरण किया। जिलाधिकारी कर्मचारियों के प्रति सदैव संवेदनशील रहते हुए बार-बार कर्मचारियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का कार्य करते रहे हैं जिससे कलेक्ट्रेट परिसर कोरोना मुक्त रहते हुए आम जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपने अपने टेबल  का कार्य कर सके।


टिप्पणियाँ