शाहपुर में मां- बेटी को मारी गोली, मां की मौत, बेटी गंभीर

         गोरखपुर : शाहपुर इलाके के बशारतपुर, पानी की टंकी के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मां- बेटी पर गोली चला दी। गंभीर हाल मां-बेटी को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया, बेटी की हालत नाजुक बनी है। घटना के समय बेटी संग मां स्कूटी से अपने मायके जा रही थी।
बशारतपुर में रहने वाली निर्मला अन्द्रियास रविवार की दोपहर में 18 साल की बेटी डेलफीन के साथ स्कूटी से अपने मायके जा रही थीं। घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर राजीवनगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दोनों कुछ समझ पाती। इसके पहले बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से दोनों सड़क पर गिर गई। फायरिंग और चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ आने पर हवाई फायरिंग करते हुए हमलवार भाग निकले। लोगों की सूचना पर शाहपुर पुलिस परिवार वालों के साथ मां- बेटी को मेडिकल कॉलेज ले गई। डॉक्टर ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच में पुलिस अधिकारी पहुंचे।


टिप्पणियाँ