शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

                              चौरीचौरा।शहीद नगर चौरी चौरा के गोपाल शिशु मंदिर पोखरा के समीप  शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर लीड एंबेसडर एवं महामना युवा मंडल के अध्यक्ष सचिन गौरी वर्मा द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर पंचायत मुंडेरा बाजार की चेयरमैन श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहाँ आंवला, आम, बेल एवम अशोक के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महामना युवा मंडल के कार्यकारिणी समिति के सदस्य हर्ष जायसवाल, आयुष जायसवाल, आदित्य निगम, डिस्को जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे


टिप्पणियाँ