अनियंत्रित बाइक घर में घुसी,चपेट में आने से मां -बेटे की मौत

          महराजगंज : बृजमनगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत विजय सलहिया चौराहे पर बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ज्ञानप्रकाश के घर मे घुस गई। चपेट में आने से दरवाजे पर बैठी ज्ञानप्रकाश की पत्नी पूजा उम्र करीब 30 वर्ष एवं बेटा आदित्य उम्र महज दो माह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष सजंय दूवे ने बताया कि बीती रात विजय सलहिया चौराहे पर अनियंत्रित होकर एक बाइक ज्ञानप्रकाश के घर मे घुस गई। चपेट में आने से पूजा उम्र 30 वर्ष एवं उसके दो माह के बेटे आदित्य की मौत हो गई है। घटना में बाइक सवार सन्नी चौहान उम्र करीब 22 वर्ष निवासी विश्रामपुर थाना फरेंदा,राहुल गुप्ता उम्र करीब 18 वर्ष एवं राज शर्मा उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण कौलही थाना नौतनवा घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कर्यवाई में लगी हुई है।


टिप्पणियाँ