अर्चना चंद्रा को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई

         महराजगंज : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. चंद्रकिशोर की धर्मपत्नी अर्चना चंद्रा को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। उनके इस मनोनयन से जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शुक्रवार को लोगों ने जगह-जगह बैठक कर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
     महराजगंज सदर सीट से कई बार विधायक रहे व कल्याण सिंह सरकार में कद्दावर राज्य मंत्री के रूप में शुमार स्व. चंद्रकिशोर की पत्नी अर्चना चंद्रा अपने पति के निधन के बाद से ही राजनीति में सक्रिय हैं। बीते विधानसभा चुनाव में वह महराजगंज सदर सीट से भाजपा से टिकट मांग रही थीं। उनके द्वारा जोर- शोर से अपने पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान ने गुरुवार को अर्चना चंद्रा को राज्य महिला आयोग का सदस्य मनोनित किया। इनके मनोनय पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। बागापार में रवींद्र जैन एवं युवा नेता राजू मौर्य के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर श्रीमती चंद्रा को बधाई दी गई। इस मौके पर संदीप वर्मा, जिटू पटेल, जितेंद्र आर्य, प्रमोद कुमार, मधुबन मौर्य, शिवरतन मौर्य, दिवाकर गुप्ता, गौतम पटेल, सौरभ शुक्ला, रवि पटेल, अनिल गुप्ता, विपुल शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, रवींद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मद्धेशिया, गोपाल चौधरी, मुन्ना मद्धेशिया, राजू विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ